बागेश्वर उपचुनावः सीएम धामी ने गरुड़ में किया रोड़ शो! जनसभा में भीड़ देख हुए गदगद, कांग्रेस पर साधा निशाना

Spread the love

बागेश्वर। बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव को लेकर अब आखिरी दौर का प्रचार चल रहा है। इसी क्रम में देर शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर पहुंचे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में गरूड़ में रोड शो करने के बाद जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछली बार से भी ज्यादा वोट इस बार बीजेपी प्रतियाशी को मिलेंगे। शनिवार को रामलीला मैदान में आयोजित चुनावी सभा में भीड़ देख गदगद हुए सीएम धामी बोले कि बागेश्वर का उप चुनाव भारत वर्ष में एक संदेश लेकर जाएगा। बागेश्वर एक धार्मिक भूमि हैं। पीएम मोदी उत्तराखंड के सभी धार्मिक स्थलोँ के विकास के लिए रात दिन लगे हैं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय केबिनेट मंत्री दास ने कई विकास कार्य किए। उन्होंने कांग्रेस पर जनता को बरगलाने का आरोप लगाया। सरकार उत्तराखंड के हर गांव के विकास लिए काम कर रही हैं। गरुड़ में मेडिकल कॉलेज भी बनेगा। सीएम ने कहा कि ये चुनाव विकास का चुनाव है। कांग्रेस को वोट देने का मतलब जहर पीने के बराबर है।


Spread the love