Wednesday, December 6, 2023
  • Login
Champawat Today | Uttarakhand News
  • मुख्य पृष्ठ
  • चम्पावत
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • चम्पावत
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Champawat Today | Uttarakhand News
No Result
View All Result

सीएम धामी ने किया ऐलान! इगास पर्व पर रहेगा राजकीय अवकाश

News Desk by News Desk
October 25, 2022
in चम्पावत, उत्तराखण्ड, कानून, जागरूकता, देश, पर्यटन, मनोरंजन, मौसम, राजनीति, शिक्षा, संस्कृति, स्वास्थ्य
सीएम धामी ने किया ऐलान! इगास पर्व पर रहेगा राजकीय अवकाश
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter

 

प्रदेश में बूढ़ी दीवाली यानी इगास पर्व पर राजकीय अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर लोक पर्व इगास पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की।

उत्तराखंड में बूढ़ी दीवाली यानी इगास पर्व पर राजकीय अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर लोक पर्व इगास पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की। उत्तराखंड में दीपावली के 11 दिन बाद लोक पर्व इगास मनाया जाता है। वहीं यह दूसरा मौका होगा जब उत्तराखंड में लोकपर्व इगास को लेकर अवकाश घोषित किया गया हो। इससे पहले पिछले साल भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इगास बग्वाल पर राजकीय अवकाश की घोषणा की थी।

घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इगास बग्वाल उत्तराखंड वासियों के लिए एक विशेष स्थान रखती है यह हमारी लोक संस्कृति का प्रतीक है हम सब का प्रयास होना चाहिए कि अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपरा को जीवित रखें। नई पीढ़ी हमारी लोक संस्कृति और पारम्परिक त्योहारों से जुड़ी रहे ये हमारा उद्देश्य है। ट्वीट द्वारा यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ”आवा! हम सब्बि मिलके इगास मनोला नई पीढ़ी ते अपणी लोक संस्कृति से जुड़ोला. लोकपर्व ‘इगास’ हमारु लोक संस्कृति कु प्रतीक च ये पर्व तें और खास बनोण का वास्ता ये दिन हमारा राज्य मा छुट्टी रालि, ताकि हम सब्बि ये त्योहार तै अपणा कुटुंब, गौं मा धूमधाम से मने सको। हमारि नई पीढ़ी भी हमारा पारंपरिक त्योहारों से जुणि रौ, यु हमारु उद्देश्य च.”

आपको बता दे उत्तराखंड में बग्वाल, इगास मनाने की परंपरा है। दीपावली को यहां बग्वाल कहा जाता है जबकि बग्वाल के 11 दिन बाद एक और दीपावली मनाई जाती है जिसे इगास कहते हैं। पहाड़ की लोकसंस्कृति से जुड़े इगास पर्व के दिन घरों की साफ-सफाई के बाद मीठे पकवान बनाए जाते हैं और देवी-देवताओं की पूजा की जाती है साथ ही गाय व बैलों की पूजा की जाती है शाम के वक्त गांव के किसी खाली खेत अथवा खलिहान में नृत्य के साथ भैलो खेला जाता है भैलो एक प्रकार की मशाल होती है, जिसे नृत्य के दौरान घुमाया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉

सरकारी जमीन को बेचने का मामला, उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सरकार समेत विभागों से 10 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

उत्तराखंड: निजी भूमि पर बना सकेंगे हेलीपैड और हेलीपोर्ट, नीति को मिली मंजूरी

उत्तराखंड हाईकोर्ट: छह पुलिसकर्मियों और दो डॉक्टरों को नोटिस जारी करने के निर्देश

ShareSendTweet
Previous Post

51000 हजार दीपों से जगमगाया देवीधुरा मां वाराही धाम

Next Post

जनपद के आठ दरोगा इधर से उधर! लोहाघाट थाने के एसओ बने मनीष खत्री

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

सम्पर्क सूत्र

Mohan Chandra Joshi
संपादक

 

पता : Tharadhunga Ward, Lohaghat Range, Lohaghat, Champawat, Uttarakhand-262524
दूरभाष : +91-9917125333
ई मेल : editorchampawattoday@gmail.com
वेबसाइट : www.champawattoday.com


Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 champawattoday.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • चम्पावत
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In