चंपावत: झालाकुड़ी में बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू

Spread the love

चंपावत जनपद के टनकपुर चल्थी के पास झालाकुड़ी क्षेत्र के लोगों को अगले डेढ़ साल में बाढ़ और भूकटाव से निजात मिल जाएगी। सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केएस बृजवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुपालन में सिंचाई विभाग ने शुक्रवार को वहां बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू कर दिया। सिंचाई विभाग के एई आरके यादव ने बताया कि 2.97 करोड़ रुपये से बाढ़ सुरक्षा के कार्य कराए जा रहे हैं। इस दौरान नोडल अधिकारी ने क्षेत्र की जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने कई समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन से निर्देशित किया। वहां भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट, ग्राम प्रधान मान सिंह, पूर्व प्रधान जोगा सिंह, जीवन बोहरा, दीवान सिंह, नारायण सिंह आदि थे।


Spread the love