मणिपुर में हालात सुधरने का नहीं ले रहे नाम, उपद्रवियों के बढ रहा हौसला।

Spread the love

थमने का नाम नहीं ले रही मणिपुर में हिंसा। मणिपुर के बिष्णुपुर और चूराचांदपुर जिले में अत्याधुनिक हथियारों से उपद्रवियों ने बीती रात जमकर गोलीबारी कर पूरे क्षेत्र में दहशत फैलाई। लांगोल इलाके में एक घर में भी उग्रवादियों ने आग लगा दी। पूरे राज्य के अलग-अलग इलाकों से तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें सामने आ रही हैं। हालात को देखते हुए सेना, असम राइफल्स, रैपिड एक्शन फोर्स और राज्य पुलिस ने संयुक्त रूप से इंफाल ईस्ट जिले में फ्लैग मार्च निकाला।

Spread the love