रुद्रपुर। रुद्रपुर में कल भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ रैली आयोजित होगी। इसके तहत शहर के गांधी पार्क में विशाल जनसभा और कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिरकत करेंगे और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने और प्रदेश में अराजकता फैलाने वाली ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने का एक दृढ़ संकल्प है। बिष्ट ने बताया कि पार्टी ने इस सम्मेलन में 10 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं और आम जनता की सहभागिता का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। कल आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उत्तराखंड के सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट मंच साझा करेंगे। इसके अलावा क्षेत्र के भाजपा विधायक और संगठन के कई वरिष्ठ प्रांतीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर गांधी पार्क में विशाल पंडाल और मंच तैयार कर लिया गया है। प्रशासन और पुलिस की टीमें सुरक्षा व्यवस्था व यातायात प्रबंधन को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं में आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी नेताओं का दावा है कि यह अभियान प्रदेश की राजनीति में एक मील का पत्थर साबित होगा।
Trending
टिहरी ब्रेकिंग न्यूज: संकरी घाटी के रास्तों पर नशे में बस दौड़ा रहा था चालक, वाहन सीज
उत्तराखंड ब्रेकिंग: केदारताल में मौसम की मेहरबानी, तेजी से आगे बढ़ रहा है राहत कार्य
उत्तराखंड के ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्रों में बिछड़ेगा सड़कों का नया जाल: पीएमजीएसवाई-चौथे चरण के तहत 528 सड़कों व 19 पुलों के प्रस्तावों को मिली गति
सुशासन की दिशा में उत्तराखंड का कदम: सीएम धामी ने लॉन्च किया 'देवभूमि परिवार पोर्टल',विकसित उत्तराखंड विजन का भी किया विमोचन
दिल्ली जाने वाले यात्रियों को नहीं होगी परेशानी: उत्तराखंड रोडवेज के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 200 नई बीएस-6 बसें
दिवाली पर धामी सरकार का बड़ा तोहफा: उत्तराखंड के हजारों कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का बोनस
सचिवालय और सीएम आवास मार्ग पर भारी धरना: हटने को तैयार नहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
रेलवे पुलिस ने की पुष्टि: परिवार की हत्या के संदेही ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी