नई दिल्ली। बांग्लादेश में हिन्दुओं पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं, एक के बाद एक हिन्दुओं की हत्याएं की जा रही हैं। ताजा घटनाक्रम नरसिंहदी जिले से सामने आया है, यहां एक हिंदू युवक की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है। युवक की पहचान चंचल चंद्र भौमिक के रूप में हुई है, जो नरसिंहदी इलाके में एक गैराज में सो रहा था। उसी दौरान अज्ञात लोगों ने गैराज में पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिसमें जिंदा जलकर चंचल की दर्दनाक मौत हो गई। बांग्लादेश के पत्रकार सलाह उद्दीन शोएब चौधरी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में मामले की पूरी जानकारी दी। सलाहउद्दीन शोएब चौधरी ने लिखा कि बांग्लादेश में एक बार फिर हिंदू युवक को जलाकर मार डाला गया है। पहले दीपू चंद्र दास को मेमनसिंह में जलाकर मारा गया। उसके बाद शरियातपुर में खोकन चंद्र दास को मारा गया और अब नरसिंहदी में चंचल चंद्र भौमिक को एक दुकान में जिंदा जलाकर मार डाला गया। घटना शुक्रवार देर रात की है। यह घटना नरसिंहदी शहर के पुलिस लाइंस इलाके में खानाबाड़ी मस्जिद मार्केट स्थित वर्कशॉप में हुई। चंचल कुमिला जिले के बरुड़ा उपजिला के लक्ष्मीपुर गांव के निवासी थे और उनके पिता का नाम खोकन चंद्र भौमिक है। वे इस वर्कशॉप में मिस्त्री के रूप में काम करते थे। रात में काम खत्म करने के बाद थकान के कारण चंचल वर्कशॉप के अंदर ही सो गए थे। अज्ञात अपराधियों ने शटर के नीचे से आग लगा दी। वर्कशॉप में पेट्रोल, मोबिल ऑयल और अन्य ज्वलनशील पदार्थ मौजूद थे, जिससे आग तेजी से फैल गई। चंचल को बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिला और दम घुटने तथा जलने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार और स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति शटर में आग लगाते दिख रहे हैं।
Trending
देहरादून में किसान पेंशन भोगियों का भी होगा भौतिक सत्यापन: 15 जून तक रिपोर्ट न देने पर अधिकारियों पर गिरेगी गाज
चमोली के जिला अस्पताल गोपेश्वर में गुड्डी देवी का इलाज: सड़क मार्ग न होने की वजह से डंडी-कंडी का सहारा
रिश्तों का खूनी खेल: हरिद्वार में अवैध संबंधों की भेंट चढ़ा एक और परिवार, पत्नी-बेटी आरोपी
लेखकों और पाठकों के बीच सेतु बनेगा दून बुक फेस्टिवल: मुख्यमंत्री धामी ने की सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं
उत्तराखंड में 'रोस्टर पोस्टिंग' से स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव: विशेषज्ञ डॉक्टरों की पहाड़ में नियमित उपस्थिति का लक्ष्य
भाजपा प्रदेश कार्यालय पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था: चंडीगढ़ धमाके के बाद पुलिस ने बढ़ाई इंटेलिजेंस विंग की सक्रियता
नैनीताल वीकेंड ट्रैवल भीड़ का कारण
हरियाणा बिजली खबर: रिकॉर्ड बिल से सब हैरान
जुल्म की इंतहाः बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या! गैराज में पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
- by Admin
- Jan 25, 2026