Jun 09, 2026

बदरीनाथ में उन्नत नागरिक बुनियादी ढांचा उच्च ऊंचाई वाले उच्च जोखिम वाले पर्यावरणीय आपदाओं का मुकाबला कैसे करता है

post-img

सनातन संस्कृति के महान केंद्र और उत्तराखण्ड के चमोली जिले में स्थित भू-बैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम अब एक नए युग में प्रवेश कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दृढ़ नेतृत्व में इस पावन धाम का पुनर्निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब वह समय दूर नहीं जब देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालु बाबा बदरी विशाल के दर्शन के साथ-साथ यहाँ दिव्यता और आधुनिक विश्वस्तरीय सुविधाओं के एक अद्भुत संगम के साक्षी बनेंगे। मास्टर प्लान के तहत हो रहे विकास कार्यों के बाद अब श्री बदरीनाथ धाम का नया, भव्य और अलौकिक स्वरूप धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है।

बदरीनाथ धाम का कायाकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे पसंदीदा और ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है। केंद्र और राज्य सरकार का पूरा ध्यान इस बात पर है कि बदरीनाथ की पौराणिक और आध्यात्मिक विरासत के मूल स्वरूप को सुरक्षित रखते हुए, यहाँ बुनियादी ढांचे को बेहद मजबूत और आधुनिक बनाया जाए। मास्टर प्लान के तहत धाम में सड़कों के चौड़ीकरण, नदी तटबंधों के सुदृढ़ीकरण, भव्य प्रवेश द्वारों के निर्माण और श्रद्धालुओं के चलने के लिए विशेष पैदल मार्गों को तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही, अलकनंदा नदी के घाटों को बेहद खूबसूरत और आकर्षक रूप दिया जा रहा है, जिससे यहाँ आने वाले भक्तों को आत्मिक शांति का अहसास हो सके। इस महापरियोजना को धरातल पर उतारने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद मोर्चे पर डटे हुए हैं। सीएम धामी लगातार चमोली पहुंचकर जमीनी स्तर पर कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। सरकार ने साफ कर दिया है कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। मास्टर प्लान के तहत कतार प्रबंधन, आधुनिक विश्राम गृह, चिकित्सा केंद्र और डिजिटल सहायता काउंटरों का निर्माण किया जा रहा है, ताकि अत्यधिक भीड़ होने पर भी चारधाम यात्रा पर आने वाले बुजुर्गों, बच्चों और हर आम श्रद्धालु को सुगमता से भगवान के दर्शन हो सकें। बदरीनाथ धाम के इस भव्य स्वरूप के तैयार होने से न केवल उत्तराखण्ड के धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार, निवेश और व्यापार के अपार अवसर पैदा होंगे। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह नया स्वरूप पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है, जो आने वाले दशकों तक सुरक्षित रहेगा।