नई दिल्ली। दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। बताया जाता है कि ज्यूरिख जा रहे स्विस एयर के विमान के लेफ्ट लैंडिंग गियर से धुआं निकलता देख पायलट ने टेक-ऑफ को बीच में ही रोक दिया। इसके बाद हवाई अड्डे पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। विमान में सवार यात्रियों को सुरक्षित निकालने के दौरान हुई अफरा-तफरी में चार लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार विमान रनवे पर उड़ान भरने ही वाला था कि अचानक विमान के बाएं लैंडिंग गियर से गहरा धुआं उठता दिखाई दिया। चालक दल ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए टेक-ऑफ रद्द कर दिया। विमान के सभी 7 एग्जिट गेट खोल दिए गए और यात्रियों को स्लाइडर के जरिए बाहर निकाला जाने लगा। मौके पर तुरंत टीएफटी फायर टेंडर्स को रवाना किया गया ताकि किसी भी तरह की आग पर काबू पाया जा सके। विमान में सवार कुल 232 लोगों में से 227 को सुरक्षित निकालकर डायल के विशेष रिसेप्शन सेंटर में शिफ्ट किया गया। निकासी की इस प्रक्रिया के दौरान 4 यात्री घायल हो गए। इनमें से तीन गंभीर रूप से घायल यात्रियों को इलाज के लिए मेदांता अस्पताल भेजा गया है, जबकि एक का उपचार एयरपोर्ट के मेडिकल सेंटर में ही किया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डायल ने क्राइसिस मैनेजमेंट सेंटर और मल्टी एजेंसी रिस्पांस टीम को सक्रिय कर दिया था।
Trending
दिग्गज फोटोग्राफर रघु राय का निधनः भारत की आत्मा को कैमरे में कैद करने वाला एक युग समाप्त! 83 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
कुमाऊं में जनता की परेशानी को हरीश रावत ने उठाया
उत्तराखंड पावर सेक्टर अपग्रेड में 500 मेगावाट की तत्काल आपूर्ति और सभी सरकारी आवासों के लिए स्मार्ट प्रीपेड बिलिंग में संक्रमण शामिल
मुख्यमंत्री धामी का विश्वास: हेमकुंड साहिब यात्रा होगी सुगम और सफल, श्रद्धालुओं के लिए हर संभव मदद उपलब्ध
दमकल विभाग और ग्रामीणों का साहस: सहसपुर में आग की भीषण लपटों पर पाया गया काबू
उत्तराखंड की असली पहचान दिखाएगी प्रांजल की फिल्म, बॉलीवुड में क्षेत्रीय संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा
स्विस एयर विमान घटना बिना बड़े नुकसान के संभाली गई
राम माधव के अमेरिकी बयान से कूटनीतिक हलचल