नैनीताल। उधम सिंह नगर में ग्रीष्मकालीन धान की खेती को लेकर जारी प्रशासनिक आदेश पर हाईकोर्ट ने अहम हस्तक्षेप करते हुए किसानों को बड़ी राहत दी है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ में सुनवाई के दौरान किसानों द्वारा दायर रिट याचिका में जिला प्रशासन के उस आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसमें 4 फरवरी 2026 को जिला मजिस्ट्रेट, उधम सिंह नगर ने सभी उप-जिलाधिकारियों (SDMs) को अनधिकृत ग्रीष्मकालीन धान की नर्सरियों को नष्ट करने और केवल जलभराव वाले क्षेत्रों में ही धान की खेती की अनुमति देने के निर्देश दिए थे।
याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता एस.आर.एस. गिल ने कोर्ट में दलील दी कि किसान गदरपुर तहसील क्षेत्र के निवासी हैं और उनकी भूमि विभिन्न स्थानों पर स्थित है, जिनमें कई क्षेत्र जलभराव की श्रेणी में नहीं आते। ऐसे में जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश किसानों के अधिकारों का उल्लंघन करता है। साथ ही यह भी सवाल उठाया गया कि आखिर किस कानूनी प्रावधान के तहत ऐसा आदेश जारी किया गया।
मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत देते हुए स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ताओं के हितों की रक्षा की जानी चाहिए। कोर्ट ने आदेश दिया कि अगली सुनवाई तक किसानों को ग्रीष्मकालीन धान की नर्सरी तैयार करने और खेती करने की अनुमति दी जाती है। इस फैसले से उन किसानों को बड़ी राहत मिली है, जो प्रशासनिक आदेश के चलते अपनी फसल को लेकर असमंजस में थे। इस मामले की अगली सुनवाई 2 अप्रैल 2026 को निर्धारित की गई है, जहां कोर्ट इस विवाद पर विस्तृत सुनवाई करेगा।
Trending
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने PWD अधिकारियों से पीक तीर्थयात्रा महीने शुरू होने से पहले भवाली बाईपास पूरा करने का आग्रह किया
देहरादून में प्रमुख सचिव ऊर्जा की मंगलवार की प्रशासनिक समीक्षा बैठक के बाद UJVNL MD संदीप सिंघल हटाए गए
दिल दहला देने वाली घटनाः स्कूल के घर लौट रही 6 साल की मासूम पर एसिड अटैक! बाइक सवार ने दिया वारदात को अंजाम, घटना से लोगों में जबरदस्त आक्रोश
सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाकर निजी अस्पतालों में रेफरल कम करने की आज की पहल
हिमालयी तीर्थयात्रा अपडेट: कड़ी सुरक्षा और नई एसओपी के बीच बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा के लिए 6 लाख पंजीकरण पूरे
चमोली क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल के दौरान SDRF, पुलिस और स्वास्थ्य टीमों के बीच समन्वय का मूल्यांकन
दैनिक क्लाइमेट वॉच: उत्तराखंड के मैदान तपे, जबकि रुद्रप्रयाग में बारिश और बर्फबारी के आसार से ठंड बरकरार
उत्तराखंड ऊर्जा क्षेत्र में नेतृत्व परिवर्तन: शीर्ष प्रबंध निदेशकों को हाल ही में उनके कर्तव्यों से क्यों मुक्त किया गया
उधम सिंह नगर में धान की खेती पर किसानों को हाईकोर्ट से मिली राहत! नर्सरी नष्ट करने के आदेश पर कोर्ट की रोक
- by Admin
- Mar 18, 2026