विश्व धरोहर फूलों की घाटी आज से पर्यटकों के लिय बंद हो गई। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष पर्यटकों की संख्या कम रही। विश्व धरोहर फूलों की घाटी पिछले दिनों बर्फ से लकदक रही। विभिन्न प्रजाति के फूलों के लिए प्रसिद्ध इस घाटी में पर्यटकों भी बर्फ का आनंद लेने के लिए पहुंचे थे। आज शुक्रवार 31 अक्तूबर को फूलों की घाटी पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद कर दी गई। इस वर्ष घाटी में 15934 देशी विदेशी पर्यटक पहुंचे, जिसमें विभाग को 3328050 की आय हुई। जबकि पिछले वर्ष घाटी में 19401पर्यटक पहुंचे थे,जिसमें विभाग को 3940850 की आय हुई थी। घाटी में अब फूल भी कम हो चुके हैं लेकिन इस बार समय से पहले हुई बर्फबारी से घाटी में चारों तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आई। इससे यहां के प्राकृतिक स्लोप और पहाड़ियां मनमोहक दृश्य बना रहा। स्थानीय टूर ऑपरेटर संजय सती का कहना है कि घाटी में इस बार समय से पहले बर्फबारी हुई, जिसके चलते घाटी में पर्यटक बर्फ देखने और उसका आनंद लेने के लिए पहुंचे। वहीं फूलों की घाटी की वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि बर्फबारी के बाद घाटी में हर दिन आठ से दस पर्यटक पहुंच रहे थे।
Trending
बेहतर सड़क, घाट और श्रद्धालु सुविधाओं के लिए सीएम धामी ने हरिद्वार में रखी विकास की नींव
दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर रुड़की में कार आग की चपेट में आई, वाहन पूरी तरह जलकर राख
दिल्ली छात्र आंदोलन पर सियासी जंग, राहुल गांधी सरकार और AAP के बीच आरोप-प्रत्यारोप
चीन सीमा सड़क लैंडस्लाइड: सोबला-ढाकर मार्ग पर भारी चट्टान गिरने से संकट
सोनम वांगचुक हेल्थ न्यूज, कोर्ट ने पसंद के अस्पताल में शिफ्ट करने का दिया आदेश
कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर युवाओं की चिंताओं का समाधान नहीं करने का आरोप लगाया
परीक्षा विवादों को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस ने छात्रों से संवाद की मांग की
QDENGA वैक्सीन से डेंगू रोकथाम की नई उम्मीद
उत्तराखंड: विश्व धरोहर फूलों की घाटी आज से हुई बंद, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार घटी पर्यटकों की संख्या
- by News Desk
- Oct 31, 2025