देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में सपरिवार लोकपर्व फूलदेई मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को फूलदेई की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री आवास में लोकपर्व फूलदेई, हर्षाेल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। पारंपरिक परिधान पहनकर आए बच्चों ने घर की देहरी पर फूल व चावल अर्पित किए और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। बच्चों ने फूल देई-छम्मा देई, जतुके दियाला- उतुके सई जैसे लोकगीत गाए। मुख्यमंत्री ने बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकपर्व फूलदेई राज्य की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और प्रकृति के प्रति सम्मान के भाव को बनाए रखने का त्योहार है। उन्होंने कहा यह त्योहार बसंत ऋतु के आगमन के साथ प्रकृति की सुंदरता और जीवन में नई ऊर्जा का संदेश देता है। यह त्योहार दर्शाता है कि जीवन में हमेशा प्रकृति का आभार व्यक्त करना चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखंड की लोक संस्कृति और लोकपर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं, जिन्हें संरक्षित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा हमने अपने लोक त्योहारों को धूमधाम से मनाना चाहिए जिससे कि यह त्यौहार आने वाली पीढ़ी तक पहुंचे और हमारी लोक संस्कृति हमेशा अमर रहे। मुख्यमंत्री ने कहा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, बसंत के स्वागत और हमारी लोकसंस्कृति के संरक्षण का संदेश देने वाला फूलदेई पर्व हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने और आने वाली पीढ़ियों को इन अमूल्य परंपराओं से परिचित कराने की प्रेरणा देता है।
Trending
नवरात्रि पर नयना देवी मंदिर में भीड़
मां पूर्णागिरि धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब: नवरात्रि के पहले दिन 45 हजार भक्तों ने टेका मत्था, व्यवस्थाएं चाक-चौबंद
देहरादून कार्यशाला ने राष्ट्रीय आय सर्वेक्षण लॉन्च के दौरान उत्तराखंड में निर्बाध डेटा संग्रह के लिए मंच तैयार किया
कस्टम ड्यूटी और विनिमय दर: लिपुलेख दर्रा वाणिज्य में भाग लेने वाले व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट
रामनगर वनों के लिए नया अध्याय: 90 लाख के केंद्रीय अनुदान के साथ बाघ निगरानी प्रणाली का कायाकल्प
चैत्र नवरात्रि का महत्व: हरिद्वार में नई शुरुआत और दिव्य स्त्री शक्ति के पर्व का भव्य उत्सव
पांच साल में उत्तराखंड को मिली 18 नई ट्रेन, रेलवे में करोड़ों का इन्वेस्टमेंट,रेल मंत्री ने दी जानकारी
चायवाले की मौत से बिलिंग सिस्टम फेल उजागर
फूलदेई के साथ बसंत का स्वागत: मुख्यमंत्री धामी ने आज राज्य लोकपर्व के दौरान पर्यावरण संरक्षण पर हार्दिक संदेश साझा किया
- by News Desk
- Mar 15, 2026