अल्मोड़ाः दशहरा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बहिष्कार का ऐलान! स्थान नहीं मिलने से समिति के पदाधिकारी नाराज, आंदोलन की चेतावनी

Spread the love

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव में इस साल सांस्कृतिक कार्यक्रमों का बहिष्कार होगा। दशहरा महोत्सव के लिए स्थान नहीं मिलने से नाराज दशहरा समिति ने सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं करने का ऐलान किया है। पत्रकार वार्ता के दौरान दशहरा समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि अल्मोड़ा में देश का प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव मनाया जाता है। यहां रावण परिवार के दो दर्जन पुतलों को बाजार में घुमाया जाता है‌ बाद में स्थानीय स्टेडियम में इन पुतलों का दहन किया जाता था। लेकिन इस बार स्थानीय स्टेडियम में खेल होने और मैदान की सुरक्षा को देखते हुए पुतले जलाने पर रोक है। समिति का कहना है कि उन्हें इस साल जीआईसी में पुतले जलाने का भरोसा दिया गया था लेकिन यहां तक अभी भी सड़क नहीं पहुंची है। कमेटी के लोगों का कहना है कि अगले साल भी अगर व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन किया जायेगा।


Spread the love