चंपावत। यहां गोरलचौड़ मैदान में खेल महाकुंभ के तहत ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता 12 नवंबर से आयोजित होगी। इसके लिए युवा कल्याण विभाग ने कार्यक्रम तय कर दिया है। प्रतियोगिता का आयोजन बालक और बालिका दोनों वर्गों में किया जाएगा। बीडीओ ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 12 नवंबर से होगी। उन्होंने बताया कि शुभारंभ पर अंडर-17 बालिका वर्ग में एथलेटिक्स, वालीबॉल, कबड्डी, बैटमिंटन और खो-खो प्रतियोगिता होगी। 13 नवंबर को अंडर-14 व अंडर-21 बालिकाओं की एथलेटिक्स, वालीबॉल, कबड्डी, खो-खो और बैटमिंटन प्रतियोगिता होगी। 14 नवंबर को अंडर-17 बालक वर्ग की एथलेटिक्स, वालीबॉल, कबड्डी, बैटमिंटन और खो.खो का आयोजन किया जाएगा। 15 नवंबर को अंडर-14 व अंडर-17 बालक वर्ग की एथलेटिक्स, वालीबॉल, कबड्डी, खो-खो और बैटमिंटन होगी। जबकि 16 नवंबर को अंडर-21 बालक वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि पहले स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
Mohan Chandra Joshi
संपादक