लोहाघाट। दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार लोहाघाट पहुंचे कैलाश गहतोड़ी का आज लोहाघाट में जोरदार स्वागत किया। इससे पहले कल चंपावत में समर्थकों संग गहतोड़ी ने भव्य रोड शो निकाला था। लोहाघाट में आज गहतोड़ी ने ऋषेश्वर मंदिर में अपनी माता की स्मृति में बनाई रसोईघर का शुभारंभ किया। इस दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी ने कहा कि भाजपा सरकार ही प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर सकती है। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में चहुंमुखी विकास हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि सीएम धामी यहां से विधायकी का चुनाव जीते हैं। कहा कि अब विधानसभा में ऐतिहासिक विकास कार्य होंगे। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में कोलीपुल से लेकर ऋषेश्वर मंदिर तक वाहन रैली निकाली। ऋषेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रहलाद मेहता ने गहतोड़ी का मंदिर पर पहुंचने पर स्वागत किया। इस दौरान गहतोड़ी ने अपनी माता की स्मृति की बनाई गई रसोई घर का शुभारंभ किया। गहतोड़ी मंदिर विकास के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान लोगों ने कई समस्याओं के ज्ञापन भी गहतोड़ी को सौंपे।
Mohan Chandra Joshi
संपादक