अपराधः दिल्ली में जेएनयू की छात्रा से दुष्कर्म! शादी का झूठा वादा कर लूटी आबरू

Spread the love

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। यहां जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने कहा है कि जेएनयू की एक छात्रा के साथ उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में शादी का झूठा वादा कर एक शख्स ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस के अनुसार दक्षिणी दिल्ली में जेएनयू परिसर में रहने वाली शिकायतकर्ता ने कहा कि वह लगभग चार साल पहले एक संगठन के माध्यम से आरोपी से मिली थी। इसके बाद दोनों की बातचीत हुई और वे दोस्त बन गए। पीड़िता ने कहा कि तीन अप्रैल को वह वजीराबाद में आरोपी के फ्लैट पर थी। वह उसके पास आया और उससे शादी का वादा किया। उसने कहा कि वह उससे शादी करेगा। इसके बाद उसने पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि अब आरोपी शादी करने से इनकार कर रहा है।

 


Spread the love