अपराध की इंतहाः मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर चलती में महिला से छेड़छाड़! विरोध करने पर दस माह की बच्ची को कार से फेंका, मासूम की दर्दनाक मौत

Spread the love

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में आपराधिक वारदातों का ग्राफ दिनोदिन बढ़ता जा रहा है। यहां अपराधियों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पालघर जिले का है। यहां मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर एक कार में महिला के साथ छेड़छाड़ की खबर सामने आ रही है। महिला के विरोध करने पर उसकी 10 महीने की बच्ची को कार से फेंक दिया गया, जिसके चलते मासूम की मौत हो गई। महाराष्ट्र पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। शनिवार सुबह मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर विरार फाटा के पास एक दस महीने की बच्ची को कैब से फेंकने पर उसकी मौत हो गई, जबकि उसकी मां के साथ छेड़छाड़ की गई थी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला को भी गाड़ी से बाहर धकेल दिया गया और उसे गंभीर चोटें आईं हैं। उन्होंने कहा कि महिला और उसकी बेटी पेल्हार से वाडा तहसील के पोशेरे में शेयरिंग कैब से लौट रही थीं जिसमें कुछ अन्य यात्री भी थे। घटना में मासूम की मौत हो चुकी है, जबकि जख्मी महिला का वसई-विरार महानगरपालिका के अस्पताल में इलाज चल रहा है।


Spread the love