खानपान का हमारे स्वास्थ्य पर बड़ा प्रभाव पढ़ता है और कभी-कभी खानपान की वजह से हमें खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खानपान के चलते ही आज लोग तेजी से दिल की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं, ऐसे में हमें अपने खानपान पर नियंत्रण करते हुए उन नुस्खों को अमल में लाना चाहिए जिससे शरीर को नुकसान होने से बचा जा सके। शरीर में बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल को दिल की बीमारियों का मुख्य कारण माना जाता है। कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में मौजूद एक माँ मोम जैसा एक पदार्थ होता है, जो हमारी कोशिकाओं में पाया जाता है। यह दो तरह का होता है अच्छा कोलेस्ट्रॉल जिसे HDL (हाई-डेंसिटी लिपोप्रोटीन्स) के नाम से जाना जाता है, वहीं खराब कोलेस्ट्रॉल को LDL (लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन्स) कहा जाता है। जब LDL की मात्रा HDL से ज़्यादा हो जाती है तो हमारे शरीर में खून सही ढंग से सर्कुलेट नहीं हो पाता है और इससे हार्ट अटैक जैसी अन्य दिल की बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करना बेहद जरुरी है।
कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय सैन फ्रांसिस्को के सर्जरी विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है तो पैर हिप्स, जांघ, पिंडलियों और पैर के पंजों में दर्द होने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। आमतौर पर आराम करने के बाद दर्द कम हो जाता है, लेकिन अगर उसके बाद भी दर्द बरकरार रहता है तो यह खतरनाक हो सकता है। कई बार कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से पैरों में दर्द के साथ कमजोरी भी महसूस होती है। इसके अलावा पैर की उंगलियों में घाव और चुभन जैसी समस्या को नजरअंदाज न करें और पैर या शरीर का रंग पीला या नीला होने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाकर चेकअप करवाएं।
इन चीजों को कहें ना?
चिकन और मीट- चिकन और मीट का अधिक सेवन करने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है, इसलिए इनका सिमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। अगर आपको पहले से ही कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो इन चीजों से परहेज करने में ही भलाई है।
डेयरी प्रोड्क्ट- डेयरी प्रोड्क्ट भी शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाने का काम करते हैं। इसलिए अगर आप कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं तो इनका सेवन करने से बचें।
इन फलों का करें सेवन?
केला- शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है तो केला आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद पोटेशियम और फाइबर शरीर में बढ़े कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करते हैं।
सेब- सेब भी कोलेस्ट्रॉल को कम करने में फायदेमंद होता है। इसमें पॉलीफेनोल्स भी मौजूद होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को अच्छे से मैनेज करने में मदद करते हैं।
अनानास- अनानास भी कोलेस्ट्रॉल की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसमें मौजूद ब्रोमेलैन कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण दिल में हुई ब्लॉकेज को ठीक करने का काम करता है।