टनकपुरः मां अखिलतारिणी मंदिर में अखंड रामायण पाठ शुरू! महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, जयकारों से गूंजा क्षेत्र

Spread the love

टनकपुर। यहां मां अखिलतारिणी मंदिर में आज अखंड रामायण का पाठ शुरू हो गया है। पाठ शुरू होने के मौके पर महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ कलश यात्रा में शिरकत की। इस दौरान भक्तिमय माहौल के बीच अराध्यों के जयकारे लगाए गए। इस मौके पर मां अखिल तारिणी मंदिर में अखंड रामायण का पाठ पढ़ाया गया। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा पहनकर मंदिर पहुंची और शारदा घाट से लेकर मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गयी। इसके बाद आचार्य राजीव त्रिपाठी और आचार्य मोहित त्रिपाठी ने अखंड रामायण पाठ पढ़ाया। इस मौके पर पुजारी गिरीश जोशी, सतीश पांडेय, भुवन पांडेय, यशोदा देवी, संतोषी, मंजू गीता, कमला, विमला, आशा, उमा, दुर्गा, बबीता, मोनिका, विनीता आदि मौजूद रहे।


Spread the love