टनकपुरः बालिका इंटर कॉलेज में अभिभावक शिक्षक संघ और समग्र शिक्षा अभियान की कार्यकारिणी का गठन! मुकेश अध्यक्ष तो रश्मि गौड़ बनी सचिव

Spread the love

टनकपुर। आज यहां राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में अभिभावक शिक्षक संघ और समग्र शिक्षा अभियान की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य गीता चंद की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू की गयी। इस मौके पर मुकेश कश्यप को अभिभावक शिक्षक समिति का अध्यक्ष, प्रधानाचार्य गीता चंद को उपाध्यक्ष और रश्मि गौड़ को सर्वसम्मति से सचिव नियुक्त किया गया। वहीं समग्र शिक्षा अभियान की कार्यकारिणी में रंजीता कश्यप को अध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान विनिता जोशी ने आय-व्यय का लेखा-जोखा और कार्यकारिणी के कराए गए कार्यों की जानकारी दी। इससे पहले बैठक का संचालन नीलम पांडेय ने किया। इस दौरान बच्चों की पढ़ाई को लेकर मंथन किया गया। वहीं स्कूल में सुविधाओं को लेकर भी चर्चा हुई। इस दौरान बिंदु चंद, आशा देवी, रेखा पाल आदि मौजूद रहे।


Spread the love