देहरादून। चमोली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां जोशीमठ से किमाणा की ओर जा रहा वाहन हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार वाहन में 12 से ज्यादा लोग सवार बताए जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। हादसे को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसा बड़ा बताया जा रहा है, ऐसे में जान-माल के नुकसान की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता। शुक्रवार को जोशीमठ के पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि वाहन जोशीमठ से किमाणा की ओर जा रहा था। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अमला राहत और बचाव में जुटा हुआ है।
Mohan Chandra Joshi
संपादक