उत्तराखण्डः कैबिनेट मंत्री जोशी ने सुनी जनसमस्याएं! कैंप कार्यालय में लगाया दरबार, अधिकारियों को दिए निर्देश

Spread the love

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज शनिवार को हाथीबड़कला स्थित अपने कैंप कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न जगहों से पहुंचे फरियादियों ने मंत्री गणेश जोशी के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा। जिसपर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही कई फरियादियों की समस्या का निस्तारण किया और कई लोगों की समस्याओं को टेलीफोन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि भाजपा शासन में जनता की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जा रहा है और अधिकारियों को भी समय-समय पर निर्देशित किया जाता है। कहा कि जनता के हितों के लिए भाजपाई 24 घंटे काम कर रहे हैं।


Spread the love