![](https://champawattoday.com/wp-content/uploads/2024/09/300x250.jpg)
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन उनके गृह क्षेत्र खटीमा में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री धामी के जन्म दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मैराथन रेस का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने प्रतिभाग किया। मैराथन के उपरांत रेस में भाग लेने वाले सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत खटीमा नगर की पीलीभीत रोड स्थित हनुमान मंदिर में मुख्यमंत्री धामी की दीर्घायु की कामना के साथ पूजा हवन एवं मिष्ठान वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्मिलित होकर मुख्यमंत्री धामी की दीर्घायु के लिए आहुति अर्पित की। इस अवसर पर लोहियाहेड स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय कलाकारों एवं सामाजिक संस्थाओं के कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय के छोटे बच्चों के साथ मुख्यमंत्री की माता बिसना देवी एवं परिजनों द्वारा केक काटा गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी उदय राज सिंह, पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, रमेश चंद्र जोशी, रणजीत सिंह नामधारी, नंदन सिंह, जीवन धामी, दिनेश अग्रवाल, मनोज वाधवा आदि मौजूद रहे।
![](https://champawattoday.com/wp-content/uploads/2024/09/250x250-Middle.jpeg)