उत्तराखण्डः कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल! बोले- अपराधियों को संरक्षण दे रही पुलिस

Spread the love

देहरादून। प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कानून व्यवस्था पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राजधानी देहरादून में महिला को बंधक बनाकर साढ़े सात लाख रुपये की लूट का मामला बेहद गंभीर है। आरोप लगाया कि उत्तराखंड पुलिस अपराधियों को संरक्षण दे रही है, जिसके चलते रोजाना आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। एससी-एसटी नियम के तहत अभी तक बेलड़ा गांव प्रकरण में पीड़ित को मुआजा नहीं मिला है। कहा कि लॉ एंड ऑडर संभालने में पुलिस विभाग नाकाम साबित हो रहा है। उन्होंने यह आरोप बुधवार को प्रेसवार्ता कर लगाए। साथ ही सरकार पर भी हमला बोला। कहा कि सरकार अधिकांश काम गुजरात की कंपनी को दे रही है। करार होने के बाद इन्वेस्टर्स समिट की क्या जरूरत है। माहरा ने कहा कि बेरोजगारी दर उत्तराखंड में डबल हो गई है। त्रिवेंद्र सरकार में सात लाख लोगों रोजगार की बात कही गई। लेकिन अभी तक पूरी नहीं हुई। उन्होंने सरकार के हाकम सिंह से मिली भगत का भी आरोप लगाया। कहा कि भर्ती घोटाले को लेकर भी कांग्रेस जांच की मांग कर चुकी है। लेकिन कोई मांग नहीं मानी गई।


Spread the love