मौसम का कहरः कहीं आफत बनकर बरस रहे मेघ तो कहीं भीषण गर्मी ने किया बेहाल! लिंक में पढ़ें मौसम के ताजा अपडेट

Spread the love

देशभर में मौसम कहर बरपा रहा है। कहीं भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं तो कहीं पर बारिश आफत बनकर बरस रही है। असम, बेंगलुरू और केरल में हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं। यहां बारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा होने के बाद लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ की वजह से छह लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। उधर देश के कई हिस्सों में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। राजधानी दिल्ली के साथ ही पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों में लू का प्रकोप जारी है। कई जगहों पर तापमान 45 डिग्री से उपर पहुंच चुका है। केरल में मूसलाधार बारिश के चलते भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को 12 जिलों में पूरे दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने बृहस्पतिवार को तिरुवनंतपुरम और कोल्लम को छोड़कर केरल के शेष सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया।
उधर देश की राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार की सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि बृहस्पतिवार को आसमान आम तौर पर साफ रहेगा और दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।


Spread the love