टनकपुर में ईद हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाई गई। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की। उन्होंने मुल्क की तरक्की की दुआ मांगी।
रविवार सुबह बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद अता की। नगर के तीनों मस्जिदों में काफी भीड़ रही। पुरानी जामा मस्जिद अध्यक्ष नासिर हुसैन ने बताया कि मनिहारगोठ जामा मस्जिद में मुफ्ती अंसार अहमद ने नमाज अता कराई। पुरानी मस्जिद में मौलाना साहबेज और नई मस्जिद में मौलाना इब्राहिम ने नमाज अता कराई। इस दौरान मुल्क की तरक्की और सलामती की कामना की। पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा सहित अन्य लोगों ने भी मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की बधाई दी। पुलिस सुरक्षा के नजरिए से तगड़ा बंदोबस्त किया था।
इधर उत्तर प्रदेश में ईद उल अजहा का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ देश भर में मनाया गया । ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज पढ़ने के बाद लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी और इसके बाद कुर्बानी दी। ईदगाहों व मस्जिदों के पास बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किया गया था। मुस्लिम समाज के लोगों ने एक के बाद एक कई राउंड में ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज पढ़ी और देश की तरक्की व खुशहाली के लिए दुआ मांगी।
Mohan Chandra Joshi
संपादक