चम्पावत भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक का तीन साल का कार्यकाल बीते दिनों समाप्त हो गया। उनका कहना है कि इस साल हुए विस चुनाव में लोहाघाट विस सीट हारने की टीस उन्हें हमेशा रहेगी। पाठक ने कहा कि उनके कार्यकाल में भाजपा ने निकाय चुनावों से लेकर विस चुनाव में बेहतर कार्य किया। पाठक ने कहा कि पार्टी की ताकत कार्यकर्ता होते हैं। जो सिपाही की तरह पार्टी को मजबूती प्रदान करते हैं। कहा कि 2022 विस चुनाव में चम्पावत सीट दोबारा जीतना ऐतिहासिक रहा ही। साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाना भी एक इतिहास रचने के समान था। उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा को जिलाध्यक्ष की जिम्मदारी के लिए बधाई दी है। कहा कि लोहाघाट सीट से हार का सामना करना दुर्भाग्यपूर्ण रहा। क्योंकि जिस लगन और मेहनत से चम्पावत विस के लिए काम किया वैसे ही लोहाघाट से भी उम्मीद थी। लेकिन परिणाम उलट रहे। कहा कि भाजपा आने वाले समय में और बेहतरी से काम करेगी।
Mohan Chandra Joshi
संपादक