नहर के पास मिला अज्ञात शव

Spread the love

बनबसा के फागपुर में पुलिस को एक महिला का अज्ञात शव बरामद हुआ है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम किया जा रहा है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मंगलवार देर शाम पुलिस को बनबसा के फागपुर में नहर किनारे एक महिला का अज्ञात शव पड़ा मिला। शव पड़ा देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। बनबसा थानाध्यक्ष लक्षमण सिंह जगवाण ने बताया कि नहर किनारे महिला का शव बरामद हुआ है। शव का पंचनामा भर मोर्चरी में रख दिया है। चिकित्सकों के मुताबिक महिला की अनुमानित उम्र 40-45 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।


Spread the love