चंपावत। टनकपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां आज सुबह-सुबह ततैया के हमले से छह महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल अवस्था में महिलाओं को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उधर ततैयों के हमले के बाद क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। बता दें पहाड़ों पर ततैयों के हमलों की खबरें आए दिन सामने आ रही है, जिसके चलते लोग भयभीत हैं। बताया जा रहा है कि आज महिलाएं चारा लेने के लिए जंगल जा रही थी तभी ततैयों ने उनपर हमला बोल दिया। ततैयों के हमलों से कुछ की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। उप जिला अस्पताल में लोगों की भीड़ जुटी हुई है।