टनकपुर। आगामी विधानसभा चुनावों में महिला कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रहेगी। चुनाव के लिए महिला कार्यकत्रियां से तैयारियां शुरू कर लें। यह बात भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व चंपावत प्रभारी विमला रावत ने टनकपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने बताया कि मोर्चा की कार्यकर्ता चुनाव 2022 में मोदी सरकार की उपलब्धियों से अपने पक्ष में माहौल बनाएगी। साथ ही प्रत्येक महिला को 50 प्रतिशत आरक्षण, वात्सलय योजना व प्रत्येक महिलाओं के लिए केन्द्र की योजनाओं को को गाव.गाव तक पहुंचाने और अधिकतर महिलाओं को इसका लाभ पहुंचाने की रणनीति पर जोर दिया गया। वहीं मोर्चा की महिलाएं एक अभियान के स्तर पर इसे शुरू करेंगी, जहा अभिज्ञता की वजह से महिलाएं योजनाओं का लाभ सही तरह से नहीं ले पा रही है। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा जोशी, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा निर्मला अधिकारी, रेनू चौधरी महिला मंडल अध्यक्ष बनबसा विद्या जुकरिया, दीपक रजवार, पूरन मेहरा, गुमान सिंह, प्रीति टंडन, कलावती कापड़ी, पुष्पा पाडेय आदि मौजूद रहे।
Mohan Chandra Joshi
संपादक