गोलीकांड में पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल।

Spread the love

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के थितकी गाँव में खेत की सिंचाई के लिए पानी देने को लेकर हुए गोलीकांड में एक पक्ष ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए है। परिवार की महिलाओं ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि झगड़े के बाद से ही उनके परिवार के पुरुष घरों से गायब है जिनका कुछ अता पता नही है, और पुलिस ने एक तरफा मुकदमा दर्ज कर उन्ही के लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि उनकी तहरीर तक नही ली गई। इस सम्बंध में उन्होंने पुलिस के आलाधिकारियों से भी निष्पक्ष जांच की मांग की है।
 कुछ दिन पूर्व मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के थितकी गाँव मे खेत मे पानी देने को लेकर गांव के ही दो पक्षो में विवाद हो गया था, जिसमे लाठी डंडे और धारदार हथियारों के साथ फायरिंग तक हुई थी। इस झगड़े में तीन लोग घायल हुए थे जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था साथ हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह समेत पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुँचकर जानकारी जुटाई थी। इसमे विवाद में पुलिस ने एक पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज किया था जिसमे पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। अब गिरफ्तार किए गए लोगों की ओर से उनके परिवारजनों में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए है। परिवार की महिलाओं का कहना है कि पुलिस ने निष्पक्ष जांच किए गए एक तरफा कार्रवाई की है, जिसके डर से उनके घर के पुरूष तभी से गायब है जिनका उन्हें भी पता नही। वही महिलाओं का आरोप है कि घर मे सिर्फ महिलाएँ होने के कारण उन्हें डराया घमकाया भी जा रहा है। महिलाओं ने पुलिस के आला अधिकारियों को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

Spread the love