आशिकी में बदला लेने के चक्कर में सीएम योगी को देखें इस आशिक ने दे दी जान से मारने की धमकी। 

Spread the love

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी कानपुर में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने अपनी प्रेमिका के पिता को फंसाने के लिए उसका मोबाइल चोरी किया। उसी से यूपी-112 पर धमकी का संदेश भेजा। मामले में सुशांत गोल्फ सिटी थाने में सोमवार को केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने सर्विलांस पर नंबर ट्रेस किया तो कानपुर का मिला। कानपुर पुलिस नंबर के मालिक तक पहुंची तो मोबाइल चोरी होने की जानकारी हुई। इसके बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि प्रेमिका के पिता को फंसाने के लिए प3ेमी ने ही ये काम किया था।
दरअसल एसपी बाबूपुरवा संतोष कुमार सिंह के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी आमीन इलाके का रहने वाला है। उसने अपनी गर्लफ्रेंड के पिता को फंसाने के लिए यूपी-112 पर मुख्यमंत्री को जान से मारने का संदेश भेजा था। उसने गर्लफ्रेंड के पिता का मोबाइल दो दिन पहले चोरी किया। इसके बाद धमकी का संदेश भेजा। मोबाइल चोरी होने की शिकायत दो दिन पहले बाबूपुरवा थाने में की गई थी। पुलिस अभी आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस संबंध में लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस को सूचना दे दी गई है। 23 अप्रैल को एक व्यक्ति ने यूपी-112 पर व्हाट्सएप मैसेज करके धमकी दी थी। इसमें लिखा था कि मुख्यमंत्री योगी को जल्द मार दूंगा। रात करीब 8.22 बजे धमकी भरा मैसेज आया। मैसेज मिलते ही कम्युनिकेशन अधिकारी शिखा अवस्थी ने पुलिस को सूचना दी। धमकी भरा मैसेज 9151400148 से आया था। पुलिस ने इस नंबर की जांच शुरू कर दी है। सर्विलांस टीम ने नंबर की लोकेशन निकाली तो कानपुर मिली। कानपुर पुलिस से संपर्क किया गया। इस धमकी के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर एजेंसियां अलर्ट हो गई थी।
यह पहला मौका नहीं है जब मुख्यमंत्री को धमकी मिली है। इसके पहले भी कई बार यूपी-112 के व्हाट्सएप पर मेसेज भेजकर धमकी दी गई है। एक सप्ताह पहले फेसबुक के जरिए मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी गई थी। यह फेसबुक पोस्ट बागपत के अमन रजा नाम के युवक के आईडी से पोस्ट की गई थी। पुलिस उसे गिरफ्तार किया है।

Spread the love