तो क्या कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं पूर्व मुख्यमंत्री

Spread the love

गोआ। गोआ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता रवि नाइक के भाजपा में जाने की अटकलें तेज होग गई हैं,और कोई भी इस मामले पर कुछ भी कहने से बचना चाह रहा है।खुद रवि नाइक भाजपा में जाने वाली चर्चाओं का खंडन करते हुए भी नजर नही आये है।
गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा कोई कसर नही छोड़ना चाहती है और हर उस तरीके को आजमा रही है जिससे पार्टी को चुनाव में फायदा मिले,ऐसे में भाजपा अन्य दलों के मजबूत नेताओ को भी अपने पक्ष में करने में कोई कसर नही छोड़ रही है।
गोआ सरकार के पूर्व मंत्री और गोआ फॉरवर्ड पार्टी के पूर्व विधायक जयेश सालनगवर ने भाजपा की सदस्यता ले ली है,इस कार्यक्रम में पहुंचे गोआ के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि लोग भाजपा में आने को लेकर लाइन लगाये खड़े हैं।ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक के भाजपा में जाने की हवाओ को और जोर मिल रहा है।


Spread the love