देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य दोषी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य के खिलाफ पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने से आक्रोशित अंकिता के माता-पिता बुधवार को राजधानी के गांधी पार्क में धरने पर बैठ गए। महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठकर परिजनों ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गहरा रोष जताया और न्याय की गुहार लगाई। अंकिता के परिजनों ने कुछ दिन पूर्व राजपुर थाने में विनोद आर्य के खिलाफ एक लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में गंभीर आरोप लगाया गया था कि विनोद आर्य ने हाल ही में अंकिता और उसके एक मित्र के बीच हुई निजी व्हाट्सएप बातचीत के स्क्रीनशॉट सार्वजनिक किए हैं। परिजनों का कहना है कि यह उनकी बेटी की छवि धूमिल करने और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का प्रयास है। माता-पिता का आरोप है कि थाने में तहरीर दिए जाने के कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया है। पुलिस की इसी उदासीनता से नाराज होकर उन्होंने गांधी पार्क में धरना शुरू करने का फैसला लिया। दूसरी ओर, अंकिता के माता-पिता के धरने पर बैठने की सूचना मिलते ही राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ गांधी पार्क पहुंचे। उन्होंने धरना स्थल पर बैठकर पीड़ित परिवार के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की और सरकार व पुलिस प्रशासन से इस मामले में तत्काल सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
Trending
हल्द्वानी क्राइम: पड़ोसी की शादी में मिली कार बनी विवाहिता के लिए मुसीबत, ससुरालियों ने की बेरहमी से पिटाई
बारडोली नहर तिहरे हत्याकांड की तह तक जाने के लिए महाराष्ट्र पुलिस के साथ मिलकर काम कर रही गुजरात पुलिस
अंकिता भंडारी व्हाट्सएप चैट विवाद: देहरादून में पुलिस की उदासीनता के खिलाफ माता-पिता ने दिया धरना
चमोली में स्वास्थ्य और सड़क की बदहाली: मरीजों और गर्भवतियों को 3 किमी पैदल ले जाने को मजबूर ग्रामीण
सीएम धामी का सख्त निर्देश: पवाणी अग्निकांड पीड़ितों को राहत पहुंचाने में न हो कोई देरी
प्रखर जैन का आध्यात्मिक रूपांतरण: सोना, रुतबा और ऐशो-आराम सब कुछ किया त्याग
संत रविदास जयंती वर्ष पर धामी का समरसता संदेश, बोले-कानून की नजर में सभी नागरिक समान
बनबसा से 2027 का शंखनाद: 54 योजनाओं की सौगात के साथ सीएम धामी ने ठोका 'सबसे बड़ी जीत' का दावा
अंकिता भंडारी व्हाट्सएप चैट विवाद: देहरादून में पुलिस की उदासीनता के खिलाफ माता-पिता ने दिया धरना
- by Admin
- Nov 25, 2026