यूं तो सोशल मीडिया पर हर रोज अजीबो-गरीब मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर जहां लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे, वहीं नसीहत भी दे रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक ऐसी शादी की तस्वीर सामने आई, जिसे देख लोग कहने लगे कि ये शादी हो रही या मजाक। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें यह देखा जा सकता है कि मंडप में बैठे पंडित जी शादी की रस्मों का मंत्र पढ़ रहे हैं। वहीं, दूल्हे राजा का पूरा ध्यान लूडो खेलने में लगा हुआ है। तस्वीर देख यह साफतौर पर कहा जा सकता है कि यह खेल शादी के मंडप में खेला जा रहा है। एक तरफ जहां शादी के रस्मों को निभाया जा रहा, वहीं, दूसरी तरफ दूल्हा लूडो खेलने में मस्त है। उसका पूरा ध्यान अपनी पीली गोटी पर है। जिसके साथ वह अपनी चाल चल रहा है। इसी दौरान दूल्हे राजा की तस्वीर किसी व्यक्ति ने खींच ली और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जो अब तेजी से वायरल हो रही है।
वायरल हो रही इस तस्वीर को देख इंटरनेट की जनता भड़क गई और कमेंट कर दूल्हे और उसके परिजनों को खरी-खोटी सुनाने लगी। लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा - क्या मजाक चल रहा है। शादी हो रही या फिर लूडो खेला जा रहा। कुछ लोगों ने तस्वीर पर रिएक्ट करते हुए मजेदार कमेंट भी किए हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा - शादी तो होती रहेगी लेकिन लूडो बहुत जरूरी है। इस तस्वीर को सोशल साइट एक्स पर @Muskan_nnn नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है - भाई की अपनी प्राथमिकताएं हैं। तस्वीर के शेयर किए जाने के बाद इसे अब तक 462.2k व्यूज और 10 हजार लाइक्स मिल चुके हैं।
Trending
उत्तराखण्ड में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का खतरा
बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए हटाए गए अवैध कब्जे
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, तीन जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी,बिजली और भूस्खलन का भी खतरा
भारत में मेटा के सेफ हार्बर का भविष्य अनिश्चित
फर्जी टीईटी प्रमाणपत्र के सहारे बने शिक्षक, अल्मोड़ा में तीन सहायक अध्यापक निलंबित,शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
5 हजार रुपये के शक में दोस्त बना कातिल, रुद्रपुर में बेरहमी से हत्या,सीसीटीवी और तकनीकी जांच से खुला राज
नंदा देवी यात्रा के पड़ाव गांवों में सफाई और सुरक्षा का बनेगा विशेष प्लान; प्रशासन को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
वंचित दूरस्थ कस्बों की ओर मोड़ दिए जाएंगे प्राथमिक स्वास्थ्य संसाधन, 114 आरोग्य मंदिरों का पुनर्गठन शुरू
हद है! इधर चल रही थी ‘सात फेरों’ की तैयारी! उधर ‘लूड़ो’ खेलने में मस्त था ‘दूल्हा’, जानें सोशल मीडिया पर तस्वीर देख क्यों भड़के लोग?
- by Admin
- Nov 30, 2024