रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में आज शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कुट्टू के आटे से बने भोजन खाने से लोगों की तबीयत बिगड़ गयी। इस दौरान एक के बाद एक करीब 11 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। बताया जा रहा है कि भोजन करने के कुछ ही समय बाद लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी गंभीर शिकायतें शुरू हो गईं। हालत बिगड़ने पर सभी को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने इलाज शुरू किया। मामला रम्पुरा और सुभाष काॅलोनी से जु़ड़ा है। पीड़ितों में शामिल सौरव राठौर ने बताया कि खाना खाने के थोड़ी देर बाद ही उन्हें, उनकी मां और बहन को तेज उल्टी और पेट दर्द की समस्या होने लगी। जैसे-जैसे हालत बिगड़ती गई, परिवार के लोग घबरा गए और तुरंत अस्पताल का रुख किया। डॉक्टरों के अनुसार कुल 11 मरीजों में से 5 की हालत सामान्य होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई, जबकि 6 मरीजों की स्थिति गंभीर होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कर इलाज जारी है। अस्पताल के फिजिशियन डॉ. एमके तिवारी ने बताया कि सभी मरीजों पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरी चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। शुरुआती जांच में कुट्टू के आटे के दूषित होने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं और लोगों से अपील की है कि व्रत के दौरान खाद्य सामग्री खरीदते समय सावधानी बरतें। इधर मामले में दुकानों पर छापेमारी भी की गयी है। यह घटना एक बार फिर सवाल खड़े करती है कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर कितनी निगरानी रखी जा रही है।
Trending
हल्द्वानी से आदि कैलाश का सफर: भक्ति, आस्था और प्रकृति का अनूठा संगम, 8 मई से शुरू होगी यात्रा
नवरात्र में रुद्रपुर में सामूहिक फूड पॉइजनिंग
उत्तराखंड में एक अप्रैल से शुरू किया जाएगा राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण, मार्च 2027 तक चलेगा
वैश्विक तनाव के बीच भारत ने यात्रियों की सुरक्षा को दी प्राथमिकता
ट्रैफिक अपडेट हल्द्वानी: 19 से 22 मार्च तक वाहनों की चेकिंग तेज, अनावश्यक यात्रा से बचें
राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे से नवरात्रि उत्सव खास बना
25% अतिरिक्त वेतन स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए, उत्तराखंड मजदूरी संहिता 2026 की बड़ी घोषणा
उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में भी दिखेगा पहाड़ों की बर्फबारी का असर, बढ़ेगी ठंड