नैनीताल। नैनीताल पहुंचे नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के सदस्य सचिव डॉ. फिरोज़ अहमद ने कहा कि नैनीताल में जो वॉटर बॉडी/वैट लैंड है उसपर से अतिक्रमण हटाकर उसे खाली कराया जाएगा, ताकि उसमें जमा पानी नैनीझील को मिले। नैनीताल क्लब सभागार में मण्डलायुक्त दीपक रावत के साथ-साथ जिलेभर के उच्चाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में सदस्य सचिव डॉ. फिरोज़ ने हिस्सा लिया। बैठक में जिले के पर्यावरण संबंधी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। नैनीताल की सीवर लाइन लीकेज के लिए बड़ी योजना पर विचार किया गया। इसके अलावा, नैनीझील को वर्षभर पानी देने वाली सभी 13 वाटर बॉडी/वैट लैंड को अतिक्रमण मुक्त कराने की बात सामने आई। एक शोध में शहर में कुल 13 वॉटर बॉडी/वैट लैंड पाए गए। ये वॉटर बॉडी बरसात का पानी जमा करके धीरे-धीरे नैनीझील को फीड करते हैं। नैनीझील का जलस्तर कम होने का एक बड़ा कारण इन वॉटर बॉडी में अतिक्रमण या इनमें किन्ही कारण पानी नहीं भर पाना भी रहता है। इनसे बरसातों का जमा पानी महीनों में रीसकर नैनीझील को शीतकाल के दौरान मिलता था। कालांतर में लगभग सभी वॉटर बॉडी अतिक्रमण का शिकार हो गई हैं। इन्हें खाली करने के लिए आज एनजीटी के सदस्य सचिव ने आयुक्त और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को आदेश दिए हैं। इस मौके पर सीडीओ, डीएफओ, एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
Trending
2027 से NEET परीक्षा प्रणाली को आधुनिक बनाएगी NTA
नैनीझील के पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा के लिए एनजीटी की सख्ती
देवप्रयाग में रफ्तार के कारण बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई को पार कर गंगा नदी में डूबी कार
राज्य सिविल सेवा परीक्षा में टॉप करने पर रुद्रपुर में जश्न
जनसुविधा और धार्मिक विकास परियोजनाओं को मिला ऐतिहासिक वित्तीय सहायता पैकेज
रेखा आर्या ने खेल विश्वविद्यालय को उत्तराखंड के खेल परिदृश्य का गेम चेंजर बताया
पर्यटन सीजन में पानी का संकट, मसूरी के सामने नई चुनौती
‘तुमने अपनी गर्लफ्रेंड और उसके पिता की हत्या कर दी’ सुनवाई में कोर्ट की टिप्पणी