रुड़की। रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रोडवेज बस अड्डे के सामने स्थित एक होटल में पुलिस की छापेमारी के दौरान खाकी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कार्रवाई के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी द्वारा हिरासत में ली गई महिला की पीठ पर डंडा मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर पुलिस के व्यवहार को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। जानकारी के अनुसार, सिविल लाइंस पुलिस को रोडवेज बस अड्डे के ठीक सामने स्थित एक होटल में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अचानक छापेमारी की। इस दौरान होटल के कमरों की तलाशी ली गई और वहां मौजूद कुछ महिलाओं व ग्राहकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। कार्रवाई के चलते होटल के बाहर और बस अड्डे के आसपास भारी भीड़ जमा हो गई तथा काफी देर तक अफरा-तफरी और गहमागहमी का माहौल बना रहा। प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो के मुताबिक, जब पुलिस टीम होटल से पकड़ी गई महिलाओं को बाहर निकालकर ले जा रही थी, तभी एक महिला पुलिसकर्मी ने उनमें से एक महिला की पीठ पर जोर से डंडा मार दिया। डंडा लगते ही महिला दर्द से कराह उठी और आगे बढ़ने लगी। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरे प्रकरण पर सिविल लाइंस कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर नियमानुसार होटल में छापेमारी की गई थी। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Trending
केवल कैमरे के उपकरण नहीं बल्कि निष्पक्ष तथ्य जुटाना है पत्रकार की पहचान: सुप्रीम कोर्ट में बोली दिल्ली पुलिस
रुड़की बस अड्डे के पास होटल में पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप, संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी
ऋषिकेश इगास महोत्सव 2026: पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों के स्टॉल और लोकनृत्य रहेंगे मुख्य आकर्षण
हरिद्वार के शांतिकुंज शताब्दी समारोह में साक्षी बनेंगे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत
चक्रवात 'अकवान' के खतरे से तटीय राज्यों में हाई अलर्ट, तेज हवाओं के साथ अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी
पांच मौतों वाले हादसे पर सीएम योगी के संज्ञान के बाद अलर्ट हुआ बलरामपुर प्रशासन, तेज हुए राहत कार्य
उत्तराखंड चुनाव से पहले महिलाओं पर धामी सरकार का बड़ा दांव, पांच लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगी आर्थिक मदद
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में चमके मेधावी, 36 को स्वर्ण पदक,14,857 विद्यार्थियों को मिली उपाधि
रुड़की बस अड्डे के पास होटल में पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप, संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी
- by Admin
- Nov 19, 2026