उत्तरकाशी। उत्तराखण्ड में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा घटनाक्रम उत्तरकाशी से सामने आया है, यहां यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास एक कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में समा गई। इस हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद जहां मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के रिखाऊं खड्ड पास हुआ है। जहां कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरी। हादसा होते ही स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। साथ ही हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डामटा पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना हुई। वहीं पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नदी में उतर रेस्क्यू अभियान शुरू किया, जहां घटनास्थल पर दो शव पड़े मिले। जिनकी पहचान तुषार खत्री और अजय के रूप में हुई। जो डामटा के पास स्थित ढुइंक गांव के रहने वाले थे। दोनों युवक अपने गांव से डामटा जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए।
Trending
सलीम वास्तिक हमला: पुलिस ने मकसद की पुष्टि से किया इनकार
उत्तराखंड ब्रेकिंग: यमुना में समाई कार, दो युवकों की मौत
सेवा नियम उल्लंघन पर निदेशालय को हाईकोर्ट में झटका
जसपुर में गांव विवाद की बढ़ती झड़प वीडियो में कैद
शराब घोटाला विवाद में दिल्ली कोर्ट का फैसला, राहत
देहरादून, रुद्रपुर और मुनस्यारी में बिजली दरों पर चर्चा तेज, उत्तराखंड में नए टैरिफ पर आज निर्णायक मोड़
उत्तराखंड: 10 अप्रैल से शुरू होगी 'स्वगणना', 25 अप्रैल से प्रगणक घर-घर जाकर पूछेंगे 33 सवाल, डेटा होगा डिजिटल
अफगान मीडिया का दावा: सीमा के पास पाक जेट मार गिराया