देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास में बैंकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए ऋण जमा अनुपात को तत्काल बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जिन जनपदों में सीडी रेशियो मानक से कम है, वहां बैंक नियमित रूप से विशेष शिविरों (लोन कैंप) का आयोजन कर जनता को ऋण उपलब्ध कराएं। मुख्यमंत्री ने पर्वतीय जिलों बागेश्वर, पौड़ी, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और टिहरी में कम ऋण जमा अनुपात होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बैंक अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि इन जिलों में प्रदर्शन सुधारा जाए ताकि स्थानीय युवाओं और उद्यमियों को स्वरोजगार के अवसर मिल सकें। सीएम धामी ने बैंकिंग अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित करना बैंकों की जिम्मेदारी है कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आम नागरिकों और लाभार्थियों को अनावश्यक रूप से बैंकों के चक्कर न काटने पड़ें और न ही किसी परेशानी का सामना करना पड़े। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता और तेजी लाई जाए।
Trending
सरकारी नौकरी के लिए रची गई हत्या की साजिश, जयपुर केस ने चौंकाया
कम ऋण-जमा अनुपात वाले पर्वतीय जिलों के लिए विशेष बैंकिंग पहल के सरकार ने दिए निर्देश
लाखों श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था की रक्षा के लिए संकल्पित है उत्तराखंड सरकार: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम: कम ऋण जमा अनुपात वाले क्षेत्रों में लगेंगे विशेष बैंकिंग शिविर
राहुल गांधी के नेतृत्व वाली 'छात्रों की गूंज' रणनीति उत्तराखंड में कैसे होगी लागू, वेणुगोपाल ने बताया
पौड़ी गढ़वाल में भारी बारिश के कारण स्कूलों में एक दिन का अवकाश, आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद
उत्तराखण्ड बारिश अलर्ट: कई जिलों में स्कूल बंद
ऑपरेशन प्रहार से संगठित अपराध नेटवर्क पर चोट
उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम: कम ऋण जमा अनुपात वाले क्षेत्रों में लगेंगे विशेष बैंकिंग शिविर
- by News Desk
- Jul 09, 2026