रामनगर। रामनगर में नेशनल हाईवे-309 पर एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां चिल्किया स्थित राइस मिल के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने सवारियों से भरे एक ऑटो को भीषण टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर कई बार पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय महिला रुखसाना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवती चांदनी का पैर एड़ी के पास से कटकर अलग हो गया। हादसे में बच्चों समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, रामनगर के खताड़ी मोहल्ला निवासी रुखसाना अपने परिजनों और बच्चों के साथ ऑटो में सवार होकर पीरूमदारा स्थित एक बैंक्वेट हॉल में वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रही थीं। जैसे ही ऑटो चिल्किया के पास पहुंचा, तभी पीछे से अनियंत्रित गति में आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो चुका था। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि पांच घायलों को यहां लाया गया था, जिनमें से दो की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। एक घायल के सिर में गंभीर चोट आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद न्यूरोसर्जन के लिए रेफर किया गया है। वहीं चांदनी नाम की महिला का पैर एड़ी से लगभग अलग हो चुका है, जिसे बचाने के लिए नसों को जोड़ने हेतु तत्काल प्लास्टिक सर्जन के पास भेजा गया है। अन्य तीन घायलों के हाथ-पैर में फ्रैक्चर आए हैं, जिनका उपचार जारी है।
Trending
एवरेस्ट क्षेत्र में हवाई हादसा: फेरिचे हेलिपैड पर लैंडिंग के समय टकराए दो चॉपर्स, तीन जख्मी
उत्तराखंड: चिल्किया में देर रात चीख-पुकार, शादी में जा रहे परिवार का ऑटो दुर्घटनाग्रस्त
टिहरी ब्रेकिंग न्यूज: संकरी घाटी के रास्तों पर नशे में बस दौड़ा रहा था चालक, वाहन सीज
उत्तराखंड ब्रेकिंग: केदारताल में मौसम की मेहरबानी, तेजी से आगे बढ़ रहा है राहत कार्य
उत्तराखंड के ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्रों में बिछड़ेगा सड़कों का नया जाल: पीएमजीएसवाई-चौथे चरण के तहत 528 सड़कों व 19 पुलों के प्रस्तावों को मिली गति
सुशासन की दिशा में उत्तराखंड का कदम: सीएम धामी ने लॉन्च किया 'देवभूमि परिवार पोर्टल',विकसित उत्तराखंड विजन का भी किया विमोचन
दिल्ली जाने वाले यात्रियों को नहीं होगी परेशानी: उत्तराखंड रोडवेज के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 200 नई बीएस-6 बसें
दिवाली पर धामी सरकार का बड़ा तोहफा: उत्तराखंड के हजारों कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का बोनस
उत्तराखंड: चिल्किया में देर रात चीख-पुकार, शादी में जा रहे परिवार का ऑटो दुर्घटनाग्रस्त
- by Admin
- Nov 03, 2026