कर्णप्रयाग के सिमली गांव के 31 वर्षीय युवक के ड्रीम 11 में जीते एक करोड़ 8 लाख।

Spread the love

जनपद चमोली के कर्णप्रयाग के सिमली के होटल व्यापारी दीपक सिंह नेगी रातों रात करोड़पति बना गया। दीपक की किस्मत इस प्रकार से खुली की 1 नही बल्कि उनकी बनाई गई जय माँ चंडिका आईडी से  टीम ने 3 कॉन्टेस्टो में 1 करोड़ 8 लाख की धनराशि अपने नाम की। आईपीएल के पंजाब और बेंगलुरु की टीम बनाकर दीपक ने एक कॉन्टेस्ट में पहली रैंक दूसरी में 5वी और तीसरे में 2वी रैंक प्राप्त की।  जिसमे पहला प्राइज 1 करोड़, दूसरा साढ़े चार लाख और तीसरा साढ़े तीन लाख रुपए थे। दीपक नेगी ने बताया कि वह वर्ष 2019 से ड्रीम 11 पर टीम लगा रहे थे। वही 27 मई को दीपक सिंह नेगी की शादी होनी तय है। ऐसे में शादी से पहले ही दीपक सिंह नेगी की किस्मत खुल गयी,  उन्होंने बताया कि उक्त धनराशी उनके खाते में आ चुकी है, कम्पनी द्वारा टैक्स काटने के बाद ही राशी निकाली जाएगी। दीपक सिंह नेगी को लगातार बधाई देने वालो का तांता लगा है।


Spread the love