देहरादून। उत्तराखंड में खाली चल रहे राज्य सूचना आयुक्त के तीसरे पद पर नियुक्ति कर दी गई है। अर्जुन सिंह को उत्तराखंड का तीसरा राज्य सूचना आयुक्त बनाया गया है।
मालूम हो कि अर्जुन सिंह उत्तराखंड के रिटायर्ड अधिकारी रहे हैं, शिक्षा और पेयजल जैसे महत्वपूर्ण विभागों में उन्होंने अपर सचिव की जिम्मेदारी संभाली है।
बता दें कि, इसी साल जनवरी में मुख्य सूचना आयुक्त के तौर पर पूर्व आईएएस अनिल पुनेठा को जिम्मेदारी दी गई थी। साथ ही इसी साल जनवरी में 2 राज्य सूचना आयुक्त भी बनाए गए थे,वहीं 1एक पद खाली चल रहा था,जिस पर अब अर्जुन सिंह की नियुक्ति कर दी गई है।
Mohan Chandra Joshi
संपादक