उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उपचुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया है। चम्पावत सीट से भाजपा विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने उनके लिए अपनी सीट खाली कर दी। भाजपा विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष को विधानसभा की सदस्यता से अपना त्यागपत्र सौंपा। विधानसभा अध्यक्ष ने इस्तीफा मंजूर कर लिया। इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, संगठन महामंत्री अजय कुमार, विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल मौजूद रहे।
मालूम हो कि चुनाव का परिणाम आते ही भाजपा विधायक कैलाश गहतोड़ी ने मुख्यमंत्री धामी के लिए सीट छोड़ने का एलान कर दिया था।