देहरादून। प्रचंड बहुमत से जीतने के बाद भाजपा प्रदेश में मुख्यमंत्री चयन मे उलझी हुई है।चुनाव परिणाम घोषित होने के 9 दिन होने के बाद भी अब तक भाजपा प्रदेश को मुख्यमंत्री देने में सफल नही हो पाई,परन्तु अब भाजपा की तैयारियों को देखकर लग रहा है कि जल्द ही प्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा।
भाजपा संगठन में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारिया भी शुरू कर दी हैं।इसके लिए भाजपा संगठन ने आज शाम लगभग 6:30 बजे एक बैठक बुलाई है।बताया जा रहा है कि इस बैठक में कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर धामी,प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक,संगठन महामंत्री अजेय के अतिरिक्त सभी सांसद और कैबिनेट मंत्री बुलाये गए हैं।
Mohan Chandra Joshi
संपादक