बड़ी खबरः यूपी में छुपा था मध्य प्रदेश का कुख्यात अपराधी! योगी की पुलिस ने कर दिया एनकाउंटर, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Spread the love

लखनऊ। यूपी पुलिस ने मध्य प्रदेश के कुख्यात अपराधी आनंद यादव को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। यूपी पुलिस ने गुरुवार को कहा कि मुठभेड़ में मध्य प्रदेश का एक कुख्यात अपराधी मारा गया। मध्य प्रदेश का यह शातिर बदमाश उत्तर प्रदेश में छुपा हुआ था, जिसका योगी की पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। यूपी पुलिस ने यह अभियान सतना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से चलाया था। अधिकारियों ने कहा कि मुठभेड़ गुरुवार सुबह यहां बक्शा थाना क्षेत्र के अलीगंज बाजार के पास जौनपुर-लखनऊ मार्ग पर हुई। पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने बताया कि 10 दिन पूर्व सागर ने सतना में एक व्यक्ति की हत्या कर 15 लाख रुपये लूट कर जौनपुर भाग गया था। उन्होंने कहा कि तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी आनंद सागर सुभाष यादव गिरोह का सदस्य था और पुलिस रिकॉर्ड से पता चलता है कि गिरोह जौनपुर, आजमगढ़, वाराणसी और मध्य प्रदेश के सतना में सक्रिय है। सतना पुलिस ने जौनपुर जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस को सागर के इलाके में छिपे होने की सूचना दी, जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार सुबह तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ हुई। गोली लाग्ने के बाद सागर को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आनंद यादव मध्य प्रदेश का इनामी बदमाश था और वह यूपी के भी कई जिलों में सक्रिय था। पिछले दिनों आनंद यादव के गैंग ने 15 लाख की डकैती को अंजाम दिया था। जानकारी के मुताबिक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट एसपी अजय पाल शर्मा के नेतृत्व में यह मुठभेड़ हुई। पुलिस ने बदमाश के पास से दो पिस्टल और स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। मृतक बदमाश आनंद यादव के ऊपर, हत्या, डकैती और रंगदारी मांगने के भी कई मुकदमे दर्ज थे। मध्य प्रदेश की सतना पुलिस ने मृतक बदमाश के ऊपर 30 हजार का इनाम भी घोषित किया था।


Spread the love