रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के चलते यूक्रेन में रह रहे भारतीयों के परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के भी कई लोग यूक्रेन में फंसे हुए हैं। ऐसे मे सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों के संबंध में सूचनाएं एकत्र करने और उनकी मदद करने के उद्देश्य से नोडल अधिकारी बनाये गए हैं।
उत्तराखण्ड सरकार द्वारा जिन दो अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है उनमें पुलिस उप महानिरीक्षक कानून व्यवस्था पी. रेणुका देवी को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में पुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था प्रमोद कुमार के नाम शामिल हैं।
Mohan Chandra Joshi
संपादक