उपचुनावः दोनों सीटों पर कांग्रेस का कब्जा! प्रदेशभर में कांग्रेसियों ने मनाया जश्न, पार्टी मुख्यालय पर बजे ढोल-नगाड़े

Spread the love

देहरादून। उत्तराखण्ड में बीते 10 जुलाई को हुए उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं और मंगलौर व बदरीनाथ विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। दोनों सीटों पर जीत दर्ज होने के बाद कांग्रेसियों में जश्न का माहौल है। प्रदेश में भाजपा की सत्ता होने के बावजूद भी दोनों सीटों पर कांग्रेस ने बाजी मार ली है। मंगलौर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन ने भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना और बदरीनाथ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला ने भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी को करारी शिखस्त दी है। जीत के बाद कांग्रेस मुख्यालय पर जश्न मनाया जा रहा है। यही नहीं प्रदेशभर में जीत का जश्न मनाया जा रहा हे। जीत के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि यह बदलाव की शुरुआत के साथ-साथ भाजपा के नकारेपन की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सत्ता होने के बावजूद भी उपचुनाव में दोनों सीट पर जनता ने भारतीय जनता पार्टी के गाल पर करारा तमाशा मारा है। कहा कि यह बदलाव की बयार है। 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा की स्थिति बहुत बुरी होने वाली है, जिसकी शुरुआत आज के चुनाव परिणाम से हो गई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी लगातार उत्तराखंड के केदारनाथ जैसे संवेदनशील विषयों पर अपनी घिनौनी राजनीति कर रही है। उसी का अंजाम है कि बाबा केदार ने उन्हें इनकी राजनीतिक जमीन दिखा दी है।


Spread the love