चंपावतः मातृ भाषा उत्सव और विज्ञान महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित! प्रबंधन ने दी शुभकामनाएं

Spread the love

चंपावत। जिला स्तरीय मातृ भाषा उत्सव और ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बाराकोट के राजकीय आदर्शन जूनियर हाईस्कूल ईजड़ा में छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापिका पुष्पा वर्मा की अध्यक्षता और शिक्षक कैलाश जोशी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मातृ भाषा उत्सव में सुमित कुमार ने लोक गीत में और साक्षी गड़कोटी ने लोककथा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विकास खंड स्तरीय विज्ञान महोत्सव में नीरज सिंह किशोर नाथ, नितिन गड़कोटी, दीक्षा गोस्वामी, सचिन कुमार ने विज्ञान मॉडल प्रदर्शन में प्रथम स्थान, आयुष और सुजल ने विज्ञान ड्रामा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस दौरान बीईओ भानु प्रताप कुशवाहा, शिक्षक दान सिंह दरियाल, कल्पना जोशी, विज्ञान समन्वयक राजेन्द्र गड़कोटी, लोकमान अधिकारी आदि ने शुभकामनाएं दी।


Spread the love