लोहाघाटः सुंई खैसकांडे गांव में हुई भारतीय किसान यूनियन की बैठक! नुकसान का मुआवजा देने की उठी मांग, रखीं विभिन्न समस्याएं

Spread the love

लोहाघाट। भारतीय किसान यूनियन की बैठक यहां सुंई खैसकांडे गांव में आयोजित हुई। बैठक में किसानों ने बीज, फल और पौधे उपलब्ध कराने व सूखे से फसलों को नुकसान का मुआवजा देने की मांग उठाई। इस दौरान किसानों ने कृषि ऋण माफ करने की बात भी दोहराई। संगठन के संरक्षक केशव दत्त चौबे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किसानों ने विभिन्न समस्याएं रखी। इस दौरान भाजपा लोहाघाट नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी के संचालन में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय ने उत्कृष्ट कार्य करने पर भाकियू से जुड़े किसानों को सम्मानित किया। कहा कि किसानों की समस्याओं को मुख्यमंत्री के सम्मुख रखने के साथ उसका समाधान कराया जाएगा। भाकियू जिलाध्यक्ष मदन मोहन पुजारी ने अतिथियों का स्वागत किया। बैठक में कुलदीप सिंह देव, बसंत पंगरिया, भवान सिंह, गोविंद चौबे, तारा दत्त खर्कवाल, मोहन तिवारी, उर्वादत्त चौबे, दानी राम, त्रिलोचन चौबे, दिनेश पुजारी, ललित खर्कवाल आदि किसान मौजूद रहे।


Spread the love