![](https://champawattoday.com/wp-content/uploads/2024/07/728x90.jpeg)
उत्तराखण्ड। उत्तराखण्ड पुलिस में आरक्षी संवर्ग के 1521 और उपनिरीक्षक/गुल्मनायक संवर्ग के 197 पदों पर भर्ती किये जाने हेतु शासन से स्वीकृति मिल गई है।अब पुलिस की भर्ती के लिए शीघ्र ही विज्ञप्ति जारी हो जाएगी।
इस मामले में सचिव रंजीत कुमार सिन्हा ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर पुलिस विभाग में आरक्षी संवर्ग में 1521 और उपनिरीक्षक/गुल्मनायक के 197 पदों पर भर्ती करने हेतु अग्रिम कार्यवाही करने को कहा है।
मालूम हो कि उत्तराखण्ड में 2016 से पुलिस विभाग में कोई भर्तियां नही निकली हैं और प्रदेश के युवा लम्बे समय से पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं।
![](https://champawattoday.com/wp-content/uploads/2021/12/Screenshot_20211218-1350092.png)